दून पुलिस ने क्यों कहा, डरना मत 112 पर कॉल करना !

ख़बर शेयर करें

देहरादून /- डरना मत 112 पर कॉल करना ! ये भरोंसा दिया है देहरादून पुलिस ने,दरअसल देखा जा रहा है कि आजकल रात को दून की सड़कों पर बिगडैल शोहदे अपनी मस्ती के लिए शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे हैं..जिसके चलते शरीफ आदमी की रात खराब हो रही है।

हालांकि देहरादून की सड़कों पर रात को अपनी मस्ती के लिए दूसरों के चैन में खलल डालने वाले हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस तैयार है। इधर हुड़दंगियों ने शरारत की उधर मिनट से पहले पुलिस ने शिकंजा कसा। दून पुलिस पर यकीन किया जा जाए तो अब, रात में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: तपोवन रोड पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीएम धामी ने बांटे कृषि यंत्र और महालक्ष्मी किट

देहरादून में पुलिस का इकबाल बुलंद रहे और शहर का चैन-ओ-सुकून कायम रहे इसके लिए खाकी ने प्लान बनाया हुआ है जिस पर अमल होने लगा है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। देहरादून में निजी हाईप्रोफाइल कॉलेज वाले इलाके दून पुलिस की रडार पर हैं…

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पहाड़ी मार्गों पर सफर जल्द होगा सस्ता,10% तक सस्ता हो सकता है रोडवेज बसों का किराया

हेकड़ी दिखाने वाले और नियम-कानून का माखौल उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई होगी। वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी हुड़दंग या अराजकता दिखाई देने पर तत्काल 112 नंबर पर सूचना दें।

यह भी पढ़ें -  जीरो टॉलरेंस,महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

दून पुलिस ने साफ कर दिया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर हुड़दंगियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी। बेशक पुलिस ने ऐलान कर दिया है लेकिन देखना ये है कि शराब के नशे में महंगी बार से निकालने वाले अमीर शौहदों पर खाकी के ऐलान का कितना असर होता है।

स्वतंत्र कुमार, एस.पी.देहात देहरादून