यूं ही नहीं है भाजपा “पार्टी विद डिफरेंस”

ख़बर शेयर करें

बदलते दौर में जब तकनीक हावी हो . विचारों को जाहिर करने के लिए तमाम तरह की आभासी दुनिया के प्लेटफार्म हो उस दौर में चुनाव सिर्फ मुद्दो से नहीं जीता जा सकता इतना तो तय हो गया है। मौजूदा वक्त में जब ईसीई और ईवीएम को लेकर हो हल्ला मचा हुआ हो, ऐसे वक्त में भाजपा जन-जन के मन तक पहुंचने की कवायद में जुटी हुई है।

विपक्ष जहां धरना प्रदर्शन में व्यस्त है वहीं भाजपा चुनाव में जीत की रणनीति का चक्रव्यूह तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में साल 2027 के शुरुआती महीनो में ही विधानसभा चुनाव हो जाएंगे और मार्च तक नई सरकार बन जाएगी। ऐसे मे भाजपा अपनी प्लानिंग में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हरीश-शैलजा की बैठक से थमेगी अंदरूनी खींचतान, रावत ने संगठन को मजबूत करना ही बतलाया एकमात्र लक्ष्य

जी हॉं गौर कीजिए, भाजपा के अलावा किस पार्टी में अपने पन्ना प्रमुख का पद देखा है। शायद नहीं देखा होगा बूथ लेवल पर जहां सिर्फ मुहल्ले भर के वोटर होते हैं वहां पन्ना प्रमुख की हर मतदाता पर पैनी नजर होती है। पार्टी की रीति-नीति को पन्ना प्रमुख के जरिए मुहल्ले के मतदाताओं तक पहुंचाया जाता है। अब भाजपा ने आने वाली 13 और 14 तारीख को काशीपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला में 70 पूर्णकालिक विस्तारकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार बताते है, आज यानि 11 अक्टूबर को पूर्णकालिक विस्तारकों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। ये पूर्णकालिक विस्तारक अभी से उस विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी।इस विस्तारक की मदद के पांच सदस्य और होंगे। यानि छह लोग एक विधानसभा क्षेत्र पर नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पहाड़ी मार्गों पर सफर जल्द होगा सस्ता,10% तक सस्ता हो सकता है रोडवेज बसों का किराया

महामंत्री कुंदन परिहार बताते हैं ,कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त करके विस्तारक अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जाएंगे और अगले चुनाव तक उसी कार्यक्षेत्र में रहकर के जो हमारा बूथ स्तर के जो कार्यक्रम हैं उन कार्यक्रमों को बूथ समिति के साथ बैठकर के वहां पर संपन्न कराएंगे।साथ-ही साथ हमारी पार्टी की जो भी आगामी तैयारियां हैं, जो भी हमारी रणनीतियां हैं उन सभी तैयारी और रणनीति को आगाज से अंजाम तक पहुंचाने का काम हमारे पूर्णकालिक विस्तारक करेंगे।

माना जा रहा है कि पूर्णकालिक विस्तारक मतदान की तारीख तक अपनी टीम के जरिए मुहल्ले मुहल्ले की रिपोर्ट ही तैयार नहीं करेंगे बल्कि मतदाता के मन मस्तिष्क पर ऐसे छा जाएंगे कि मतदाता भाजपा की रीति-नीति के रंग में रंग जाए और मतदान केंद्र में उसे ईवीएम पर सिर्फ कमल का निशान दिखाई दे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: CM धामी ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारियों के हितों में की 8 बड़ी घोषणाएं

यानि तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए पार्टी संगठन हर स्तर पर मेहनत करने को तैयार है। जहां दूसरे दल अभी उलझे हुए हैं वहीं पार्टी विद डिफरेंस अपनी प्लानिंग पर लगातार काम कर रही है ताकि मतदाता के मन बात भाजपा की बात बन जाए।

खैर भाजपा अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है बस देखना ये है कि पूर्णकालिक विस्तारकों की मेहनत उत्तराखंड में कितने कमल खिलाती है।