उर्मिला सनावर का बड़ा दावा: सरकार गिराने की साजिश में शामिल हैं अंदर के लोग

ख़बर शेयर करें

देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा देहरादून की विशेष अदालत में नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दिए जाने के बाद मीडिया के सामने उर्मिला सनावर ने बड़ा खुलासा किया कि कुछ लोग सरकार को अस्थिर करने और गिराने वाले तबके में शामिल हैं जो बाहर नहीं बल्कि भीतर ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: इंदौर की ’56 दुकान’ की तर्ज पर दून में बना नया फूड हब, थानों रोड पर 36 दुकानें तैयार; जल्द होगा आवंटन

पूर्व विधायक सुरेश राठौर से खफा दिख रहीं उर्मिला ने उनके इर्द-गिर्द रहने वाले तमाम आम और खास लोगों को कटघरे में खड़ा कर दिया। उनके इस बयान के सामने आते ही हर कोई उस चेहरे की तलाश करने में जुट गया है, जिसकी तरफ उर्मिला ने इशारा किया है। चुनावी साल में उर्मिला सनावर के इस बयान ने भाजपा संगठन और सरकार के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: दून में छाए घने बादल, 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

बहरहाल, देखना यह है कि भाजपा उर्मिला के बयानों को कितनी संजीदगी से लेती है और उन ‘घर के भेदियों’ को खोज निकालती है जो सरकार की पीठ पर खंजर भोंकना चाहते हैं। चूंकि उर्मिला ने ‘कुछ लोग’ कहकर एक से अधिक लोगों के शामिल होने का संकेत दिया है, इसलिए संगठन स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो लोग हैं कौन और अच्छी खासी सरकार को क्यों गिराना चाहते हैं उनका असल मकसद क्या है ?