देहरादून: कांग्रेस विधायक के परिजनों के वायरल ऑडियो पर भड़कीं मधु चौहान, कहा- देवभूमि में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने 21 सितंबर 2026 को देहरादून में एक तीखी प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के परिजनों से जुड़े वायरल ऑडियो पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने वायरल ऑडियो में सामने आई धमकी भरी भाषा और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को देवभूमि की संस्कृति पर बड़ा कलंक बताया है।

मधु चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वायरल ऑडियो में लगाए गए आरोप सही हैं, तो यह कांग्रेस पार्टी के ‘न्याय और महिला सम्मान’ के दावों की पोल खोल देता है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर इस तरह की दबंगई, धमकियां और अमर्यादित भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग पर ब्रेक, वैट घटने के बावजूद एयरलाइंस ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ कांग्रेस प्रदेशभर में न्याय यात्राएं निकालकर महिलाओं के अधिकारों की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके अपने ही करीबियों का ऐसा आचरण उनके दोहरे चरित्र को बेनकाब करता है। लगातार खिसकती राजनीतिक जमीन और बौखलाहट के कारण अब कांग्रेस नेता धमकी और गाली-गलौज की संस्कृति पर उतर आए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 206 मदरसों में शुक्रवार का साप्ताहिक अवकाश खत्म, सामान्य स्कूलों की तरह लागू होंगे नियम

बीजेपी नेत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जागरूक मातृशक्ति कांग्रेस के इस राजनीतिक पाखंड को भली-भांति समझती है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब अपने मताधिकार से देगी। महिलाओं के सम्मान की रक्षा केवल चुनावी मंचों के भाषणों से नहीं, बल्कि चाल, चरित्र और व्यवहार से होती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: ट्रेनों में 'नो रूम' की समस्या से निपटने के लिए रेलवे का बड़ा कदम, त्योहारों पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें

मामले की गंभीरता को देखते हुए मधु चौहान ने इस पूरे वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप साबित होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।