डोईवाला के होटल-होमस्टे पर आबकारी विभाग की रेड, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी-देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आबकारी आयुक्त के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज डोईवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकरौंदा स्थित एक होटल और होमस्टे में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर औचक दबिश दी। जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के.पी. सिंह, आबकारी विभाग अपराध निरोधक क्षेत्र-3 ऋषिकेश की टीम, सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट तथा आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह एवं प्रवर्तन दल देहरादून के संयुक्त नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: दशहरा पर परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन लागू, बस-विक्रम के लिए नया रूट प्लान जारी

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने जब उक्त होटल/होमस्टे ‘पवाँर’ की सघन तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से छुपाई गई शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की के 12 क्वार्टर, रॉयल स्टैग व्हिस्की के 10 क्वार्टर, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 23 क्वार्टर, 11 हाफ और 01 पूरी बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, मैकडॉनल्ड व्हिस्की के 5 क्वार्टर, माल्टा देशी शराब के 90 पाउच तथा बीयर की 31 कैन बरामद किए।

यह भी पढ़ें -  रुड़की: फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी 5 लाख की घूस, दो दरोगाओं पर FIR दर्ज

बरामद की गई इन तमाम शराब की बोतलों, पाउचों और बियर की खेप को आबकारी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया, जिसका इस्तेमाल अवैध रूप से बिक्री के लिए किया जा रहा था। मौके पर मौजूद होटल संचालक/अभिनुक रिंकू सरोज पुत्र निहत सरोज को आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।