देहरादून में स्वाइन फ्लू का कहर: 8 नए मरीज मिलने से आंकड़ा पहुंचा 592 पार, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार पैर पसार रहा है। रविवार को प्रदेश में आठ नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 592 पहुंच गया है। नए मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कुल 592 मामलों में से अकेले देहरादून जिले में ही 396 मरीज दर्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में 51 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है, जबकि अन्य मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिना असलहे के खूंखार जानवरों से भिड़ेंगेके वनकर्मी, मिलेगी इजरायली 'क्रॉव मागा' ट्रेनिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  मसूरी को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद: अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद, प्रशासन हुआ सख्त

अस्पतालों में भर्ती सभी 51 सक्रिय मरीजों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है। सीएमओ के अनुसार, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और जरूरी दवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि नए और गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के 26 बड़े फैसले: खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा, दिव्यांग छात्रों को पासिंग मार्क्स में 5% छूट

देहरादून में तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने आम लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं, ताकि समय रहते इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।