देहरादून: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए धर्मांतरण का बनाया दबाव

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कर मामले की जांच मसूरी पुलिस को सौंप दी है।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के मुताबिक, पीड़िता की मुलाकात जनवरी 2023 में एक मोबाइल फोन शॉप पर दानिश से हुई थी। आरोप है कि मार्च 2023 में दानिश उसे धोखे से एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड NEET UG में बड़ा फर्जीवाड़ा: 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के आदेश, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। वह पीड़िता को किमाड़ी, मसूरी और विकासनगर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। ब्लैकमेलिंग के दौरान आरोपी ने महिला के सोने के जेवर बिकवा दिए और ऑनलाइन रुपये भी ऐंठ लिए। यही नहीं, आरोपी ने अपने नाम पर एक महंगा मोबाइल फोन फाइनेंस कराया, जिसकी मासिक किश्त भी पीड़िता से ही भरवाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर

लगातार शोषण के बाद आरोपी दानिश ने महिला पर अपना धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता को जबरन हिजाब पहनने, नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया। इसके साथ ही पीड़िता के मासूम बेटे का खतना कराने का भी दबाव डाला गया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 160 KM लंबे 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स की तैयारी, CM धामी ने दी 9 नवंबर की डेडलाइन

आरोपी की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज कर लिया है और मसूरी पुलिस की टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है