Uttarakhand: CM धामी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले- ‘महिलाओं के बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना अधूरी’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में सीधी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने के साथ-साथ समाज में नारी सम्मान, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल में तबाही के बाद उत्तराखंड में अलर्ट: चंपावत में उफान पर शारदा नदी, SDRF ने संभाला मोर्चा

नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: इस पॉलिसी के लिए धामी सरकार बधाई की हकदार, पर्वतीय गांव बनेगें खुशहाल

मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इन पहलों के जरिए राज्य की महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को मजबूती से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: कहीं उमस का सितम तो कहीं भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की लाखों महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री ने अंत में प्रदेशवासियों से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और प्रगति के लिए एक आदर्श और समृद्ध समाज के निर्माण में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad