मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन का जश्न: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, मिलीं शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आई बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का निरंतर स्नेह और आशीर्वाद उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ-साथ समाज और देश के निर्माण में महिलाओं के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  नमो क्रिकेट लीग: बल्ला ले मैदान पर उतरे सीएम धामी, युवाओं को दिया 'नशे को ना, खेल को हां' का संदेश
May be an image of one or more people, henna, dais, wedding, temple and text that says "भाई बहन के 디서 के yo रक्षा SA"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से मातृशक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

राज्य सरकार के प्रयासों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है, जिससे बेटियों को रोजगार के समान और बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मोदी और धामी की नीतियों से उत्तराखंड में बनेगी सरकार की हैट्रिक- बीजेपी का मेगा प्लान
May be an image of one or more people, people smiling, temple and text that says "वधान ਨी भी प्रदेशवाग्यों को. र्दिक शुभत मनाएं वणड"

मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘लखपति दीदी’ की परिकल्पना उत्तराखंड में तेजी से साकार हो रही है और राज्य में अब तक 3 लाख 09 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ये महिलाएं कृषि, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के जरिए अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के विकास पर फिदा हुए हरियाणा के युवा: सीएम धामी से मिलकर साझा किए दौरे के अनुभव, बने 'डिजिटल ब्रांड एंबेसडर'
May be an image of ‎one or more people and ‎text that says "‎Ga 이국 עש عد पेम के पર્વ रक्षा बध भो भोा हममारा मारी राखे হाखो पुधकर មង भाई မ को‎"‎‎

राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची बड़ी संख्या में महिलाएं और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।