CM धामी ने पेश किया विकास का रोडमैप, बोले-₹4 हजार करोड़ से ₹1.11 लाख करोड़ पहुंचा प्रदेश का बजट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में प्रबुद्ध जनों के सामने राज्य की विकास यात्रा, अब तक की उपलब्धियों, भविष्य की संभावनाओं और भावी चुनौतियों पर सरकार का खाका पेश किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य गठन के समय उत्तराखण्ड का वार्षिक बजट महज ₹4 हजार करोड़ था, जो आज बढ़कर ₹1.11 लाख करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के प्रमुख पर्यटन और पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। राज्य में होम-स्टे की संख्या में करीब 50 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। नीति आयोग के नीतिगत एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखण्ड और केरल संयुक्त रूप से देश में पहले स्थान पर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 'सुपर चेकिंग' पर निकले CEO डॉ. पुरुषोत्तम, बूथों पर जांची फॉर्म-7 की प्रक्रिया

स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर धांधली में शामिल 100 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूरी पारदर्शिता के साथ लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अब देहरादून नहीं, सभी जिलों में होंगी कैबिनेट बैठकें, बनबसा से होगी शुरुआत

शिक्षा और सामाजिक सुधार के तहत प्रदेश में ‘उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ लागू किया गया है, ताकि हर बच्चे को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा मिल सके। वहीं आगामी हरिद्वार कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, भव्य और दिव्य बनाने के लिए संत समाज और अखाड़ों के सुझावों पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  क्लेमेंट टाउन हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर फरार होने वाला पति गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में ली थी पत्नी की जान

पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अनियोजित विकास और जलवायु परिवर्तन को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इकोलॉजी और इकॉनमी को एक-दूसरे का पूरक बनाना होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों की धारण क्षमता का वैज्ञानिक आकलन कराया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, सुरेश गड़िया, शिव अरोरा, प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट व काशीपुर महापौर दीपक बाली उपस्थित रहे। साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।