कैंची धाम और नैनीताल जाना होगा आसान: काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक बनेगा ₹2,800 करोड़ का रोपवे

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम और नैनीताल जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। प्रदेश सरकार काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किलोमीटर लंबा भव्य रोपवे बनाने जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत ₹2,800 करोड़ तय की गई है। इस प्रोजेक्ट से सड़क मार्ग के भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी और डेढ़ घंटे का मुश्किल सफर महज 20 से 25 मिनट में पूरा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी जन्मदिन की खुशियां, बोले-'बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार'

काठगोदाम सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की उच्च स्तरीय बैठक में प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारने का फैसला हुआ। इस रोपवे के जरिए प्रति घंटे करीब 1,800 यात्री सफर कर सकेंगे, जिसका एकतरफा किराया ₹375 प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: निरंजनपुर मदिरा दुकान में मारपीट मामला, जांच में जुटा आबकारी और पुलिस महकमा

परियोजना के तहत काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट और हनुमानगढ़ी में कुल 5 आधुनिक स्टेशन बनाए जाएंगे और पूरे मार्ग में 58 टावर लगाए जाएंगे। ज्योलीकोट को जंक्शन स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से कैंची धाम के लिए रोपवे लिंक प्रस्तावित होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ठंड का आगाज: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से गिरा तापमान

रोपवे के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग समस्या से निपटने के लिए रानीबाग में उपलब्ध 33 एकड़ भूमि पर मुख्य स्टेशन के साथ विशाल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पहाड़ियों की भौगोलिक संवेदनशीलता का तकनीकी अध्ययन पूरा होते ही और वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा।