देहरादून-हरीश रावत हाजिर हो! प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दफ्तर में हाजिर होने का फरमान सुनाया तो हरदा अपने अंदाज में आज शनिवार सुबह ईडी के कार्यालय पहुंचे। ईडी ने हरीश रावत को दस साल पहले के मामले में याद किया है। 2016 से जुड़े मामले मे हरीश रावत से पूछताछ की गई है।
बहरहाल हरदा अपनी मां की तस्वीर के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान हरदा ने अपनी एक वीडियों भी बनाई और एक पोस्ट भी लिखी। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड भी किया। वीडियो में उन्होने जो कहा आप उसे सुन सकते हैं। हमने वीडियो अपलोड किया है। वहीं जो पोस्ट में लिखा है उस पर भी गौर फरमाया जा सकता है।
बहरहाल इतना तो तय है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आप लाइक करो या न करो लेकिन आप उन्हें इ्ग्नोर नहीं कर सकते। सुर्खियों में कैसे रहना है ये उन्हें बखूबी से आता है। सोशल मीडिया पर उनके हजारों प्रशंसक है। हरद के लिए सोशल मीडिया डायरी का काम कर रही है। हर दिन जो करते हैं उसको सोशल मीडिया में अपलोड कर देते हैं । शनिवार 26 सितंबर की सुबह का घटनाक्रम भी हरदा ने अपलोड किया है।


