उत्तराखंड राज्य का कोई भी गांव भाजपा सरकार के राज मे कनेक्टिविटी से अछूता नहीं रहेगा। सूबे की धामी सरकार की मंशा हर गांव को सड़क की सहूलियत देने की है ताकि जिले का हर गांव मुख्यालय से जुड़ा रहे। उत्तराखंड के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सड़क और पुलों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है।
भजापा की प्रदेश प्रवक्त हनी पाठक का दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 1860 से ज्यादा सड़कें और 195 से अधिक पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। पाठक का कहना है कि सरकार का फोकस दूरस्थ गांवों को भी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने पर है।

हनी कहती हैं जिन गांवों तक अभी संपर्क मार्ग नहीं पहुंच पाया है, वहां भी सड़कों को पहुंचाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के संकल्प को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां और आपदा की चुनौतियां सड़क और पुल निर्माण को बेहद कठिन बनाती हैं, बावजूद इसके बड़ी संख्या में सड़क और पुल निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। बेहतर सड़क और पुल कनेक्टिविटी से ग्रामीण इलाकों में आवागमन के साथ-साथ विकास की रफ्तार को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य छूटे हुए गांवों को भी सड़क संपर्क से जोड़ना है।

