चुनावी मोड में उत्तराखंड प्रशासन ने कसी अपनी कमर

ख़बर शेयर करें

देहरादून – 2027 में उत्तराखंड में नई सरकार का गठन होना है। राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया गतिमान है।वहीं जिला प्रशासन ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यचुनाव आयुक्त उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं।

बहरहाल विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को इस संबन्ध में कई निर्देश दिए। वहीं सभी व्यवस्थाएं समय के साथ सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि ऐन वक्त पर कोई चूक न रहे। मतलब बाबा की बंदूक काकर नि छुटी चैंदी शिकार पर जाण त मसाला भरीं बंदूक दगड़ा मा रंह्ही चैंदी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अब देहरादून नहीं, सभी जिलों में होंगी कैबिनेट बैठकें, बनबसा से होगी शुरुआत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल, सेक्टर और जोनल अधिकारियों की तैनाती के साथ निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों का विवरण समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं सभी मतदान केंद्रों और बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें -  पिघलते ग्लेशियरों से बढ़ रहा खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

इसके अलावा कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर और मतगणना स्थलों का जायजा लेने के निर्देश भी दिए हैं इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट, रूट प्लान, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मी लार्ड ! 11 अक्टूबर को जो संबन्ध बने थे उसमें मेरी भी सहमति थी

वहीं स्वीप के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और महाविद्यालयों में अभियान चलाने को भी कहा गया। ताकि चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़े और लोकतंत्र मजबूत हो सके। मतलब प्रशासन चुनाव के लिए तैयार होने लगा है।