हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने पतंजलि रोड पर हुए हैप्पी हत्याकांड में बहदाराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिस केस को पहले ब्लांइड मर्डर केस कहा जा रहा था हरिद्वार पुलिस ने उसकी कई कड़ी खंगाल दी है । बहरहाल हैप्पी को क्यों मारा गया इसका इकबालिया बयान हो गया है बस अब पुलिस को अपनी तफ्तीश की हर मजबूत कड़ी को अदालत के सामने रखना होगा ताकि कानून की कसौटी पर पुलिस की दलील खरी साबित हो सकें।
बहरहाल हरिद्वार पुलिस कप्तान के मुताबिक हैप्पी मर्डर केस से बहदराबाद पुलिस बेचैन थी। जुर्म के सौदागरो ने खाकी का इम्तिहान लिया था लिहाजा मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस चौकस थी। उसी चौकसी का नतीजा था कि देर रात नहर पटरी पर जब पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल में जुटी थी इसी दौरान पुलिस पर कुछ बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया।
गनीमत ये रही की निशाना चूक गया और तमंचे का कारतूस पुलिस वाहन पर लगा। ऐसे में सतर्क खाकी ने भी आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग की ट्रेनिंग से सधे खाकी के हाथों से हुई फायर सीधे आरोपी के पांव में लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
तफ्तीश हुई तो पता चला कि घायल बदमाश पच्चीस हजार का इनामी है..जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। देर रात जवानो के साथ मुठभेड की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर अस्पताल पहुंचे और बदमाश का हुलिया चेक किया और घटनाक्रम की जानकारी ली..इस पड़ताल में पता चला कि घायल बदमाश इस्तकार स्मैक के धंधे में शामिल है।
14 सितंबर को घायल बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या कर दी क्योंकि हैप्पी उसके स्मैक के धंधे से वाकिफ था और हैप्पी चाहता था कि वो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हैप्पी को भी दे, नहीं देने पर वो पुलिस को इत्तला कर देगा। हैप्पी की इस ब्लैकमेंलिंग से घायल बदमाश इस्तकार बहुत खफा था लिहाजा हैप्पी को अपने धंधे और मुनाफे के रास्ते से हटा देना चाहता था । यहीं रंजिश की वजह थी जिसे अंजाम देने के लिए इस्तकार ने अपने दोस्तो के साथ हैप्पी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और यूपी के बदमाशों से भी मदद लेने में गुरेज नहीं की ।
बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, और जिंदा कारतूस बरामद किया वहीं वारदात में इस्तमाल किए गया मोबाइल बाइक बरामद की है। वहीं दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि इश्तकार को कानून के शिकंजे तक लाने वाली पुलिस टीम के लिए पुलिस कप्तान और आईजी गढ़वाल ने नकद इनाम का ऐलान किया है।
आप भी सुनिये एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर से हैप्पी मर्डर केस के बदमाशों की हकीकत

