नैनीताल- अबे यार निर्मल दाज्यू तो बड़े रिश्वतखोर निकले..नैनीताल जिले की धारी तहसील से लेकर धारी बाजार तक यही चर्चा है। दरअसल नैनीताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने एक्शन लिया और तहसील धारी मे तैनात पटवारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
खबर के मुताबिक ग्राम मझेड़ा में शिकायतकर्ता की भूमि की नाप कराने के एवज में पटवारी ने तीस हजार रुपए की डिमांड की थी । शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।
जिस पर कार्यवाही करते हुए सतर्कता विभाग ने मुकदमा दर्ज किया और ट्रैप टीम का गठन किया। सतर्कता महकमें की ट्रैप टीम ने शनिवार के दिन 26 सितंबर को पटवारी को रिश्वत के रुपयों के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया। महकमे की टीम की कामयाबी पर सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पटवारी का नाम निर्मल बोरा बताया जा रहा है।
सतर्कता विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क करें

