दून में बनेगी देश की 5वीं बड़ी साइंस सिटी- CM धामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड छोटा राज्य लेकिन युवाओं के सपने बड़े हैं- सीएम धामी

बेहिसाब आबादी और अनियोजित विकास का दंश झेल रहे देहरादून को उत्तराखंड सरकार ने एक नया तोहफा देने का ऐलान किया है। उधमसिंहनगर के काशीपुर में ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने ऐलान किया कि, उत्तराखंड के देहरादून में देश की पांचवी सबसे बड़ी साइंस सिटी बनेगी, इस एलान को सुनते ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार 100 ट्रेक रूट्स की कराएगी GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दी हरी झंडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आज के युवाओं के पास नया विजन, लीक से हटकर सोचना और कुछ कर गुजरने का जुनून है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में सरकार ने युवाओं से “मेरे सपनों के उत्तराखंड” को लेकर सुझाव मांगे थे, जिनके माध्यम से छात्रों ने राज्य के विभिन्न विषयों पर शानदार आइडिया दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  'प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार' का ऐलान: गढ़वाली-कुमाऊंनी फिल्मों के लिए 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार वर्चुअल क्लासरूम नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने के लिए प्रदेश में 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल चलाए जा रहे हैं और सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विज्ञान और नई तकनीक से जोड़ने के लिए देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी विकसित की जा रही है। इसके साथ ही स्टेम लैब्स, साइंस-इनोवेशन गतिविधियों और बाल विज्ञान कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व प्रैक्टिकल लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार राज्य के हर जिले में साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित कर रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रोटोकॉल भूल सड़क पर उतरे CM धामी, बच्चों को देख अचानक रुकवाया काफिला, ली सेल्फी