IIT रुड़की के कार्यक्रम के बाद सीधे लैंसडौन पहुंचे देश के दो शीर्ष सुरक्षा दिग्गज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

ख़बर शेयर करें

कोटद्वार। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस सुब्रमणि आईआईटी रुड़की में आयोजित दीक्षांत समारोह और सैन्य कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद उत्तराखंड के लैंसडौन पहुंच गए हैं। दोनों शीर्ष अधिकारी हेलिकॉप्टर के जरिए सीधे गढ़वाल राइफल्स के हेलीपैड पर उतरे। देश के दो सबसे बड़े सुरक्षा अधिकारियों के आगमन को देखते हुए पूरे लैंसडौन छावनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने जलाया 'आशीर्वाद का दीया', प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की मांगी दुआ

गढ़वाल राइफल्स हेलीपैड पर कर्नल ऑफ द रेजिमेंट गढ़वाल ग्रुप व गढ़वाल स्काउट्स के ले. जनरल दिनेश सिंह राणा ने दोनों वीवीआईपी अतिथियों की अगवानी की। इस दौरान ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत करने के लिए मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शराब ओवररेटिंग पर सख्त हुईं आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल, लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी

शीर्ष अधिकारियों के इस दौरे के मद्देनजर लैंसडौन और उसके आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। सेना और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। संवेदनशील इलाकों, जयहरीखाल चेक पोस्ट और वेलकम पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां बाहरी गाड़ियों और संदिग्ध आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।