हम ऐसा राज्य बनाना चाहते हैं जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े- CMधामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार नौजवानो के रोजगार के लिए लगातार कोशिश कर रही है..अब तक धामी सरकार 34 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी युवाओं को दे चुकी है। सीएम धामी का कहना है कि अगर किसी के पास कोई ऐसा आइडिया है जो जॉब क्रिएट कर सकता है तो सूबे की सरकार उसकी हर संभव मदद को तैयार है।

काशीपुर मे युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि, सरकार का प्रयास है कि युवा जॉब सीकर के साथ-साथ जॉब क्रिएटर भी बनें, इसके लिए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार की मंशा है कि राज्य का कोई भी युवा रोजगार की मजबूरी में पहाड़ न छोड़े । लिहाजा उनकी सरकार इसके लिए प्रदेश में इंडस्ट्रियल और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट: CM धामी ने किया 7.52 करोड़ के 'हरिघाट' का लोकार्पण

सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार युवाओं को लेकर काफी सजग है। राज्य का युवा खेल में करियर बनाना चाहता है तो राज्य में विश्वस्तरीय खेल नीतियां और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं। वहीं सीएम धामी ने युवाओं को नशे से सावधान रहने को कहा। सीएम धामी ने कहा नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार के सपनों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त रहने और अपने साथियों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन को प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन हों, सीखने की इच्छा और मेहनत से मंजिल हासिल की जा सकती है। इस मौके पर युवा विद्यार्थियों ने सीएम धामी से अग्निवीर योजना से लेकर युवा आयोग और भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मसले पर सवाल किए ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नक्शा पास कराने के नियम बदले, आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल निर्माण पर पूरी तरह लगा बैन

युवा विद्यार्थियों ने सीएम धामी से पूछा युवा आयोग क्या काम करेगा, सीएम धामी ने कहा, युवा आयोग युवाओं की पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार के अवसर पैदा करने और सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहती है जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए पलायन न करना पड़े।


अग्निवीर सैनिकों के भविष्य से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए एक डेडिकेटेड अग्निवीर सेल का गठन किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एआई चुनौती के साथ-साथ एक बड़ा अवसर भी है, और इसके अनुरूप खुद को ढालना जरूरी है।
भ्रष्टाचार पर अंकुश को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति रिश्वत मांगे या अनुचित दबाव बनाए तो नागरिक टोल-फ्री नंबर 1064 या संबंधित मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है।

यह भी पढ़ें -  CM धामी का श्रमिकों को बड़ा तोहफा: 10,709 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से भेजे 18.49 करोड़ रुपये

विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के करीब 1400 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रो