देहरादून के मोहब्बेवाला में सीमेंट भरा ट्रक पलटा-बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून के मोहब्बेवाला में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सीमेंट से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जो ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मुख्य हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: मंगेतर ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर शादी के लिए मांगे 20 लाख और स्कार्पियो


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा था। मोहब्बेवाला ढाल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली और क्लेमेनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत टीम ने बाइक सवार को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें -  दून में बेकाबू होता स्वाइन फ्लू और डेंगू: CMO की अभिभावकों को सख्त हिदायत- बीमार बच्चों को न भेजें स्कूल

ट्रक के सड़क पर पलटने के कारण मुख्य हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने और यातायात सुचारू कराने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की सियासत में ससुर-बहू आमने-सामने, हरक बोले- 'जो डर गए वो भाजपा में चले गए'...

मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये है कि क्या हाईवे के एलानमेंट में को ई तकनीकी चूक की वजह से हादसे हो रहे हैं या वाहन चालकों की लापरवाई हादसों और मौत की वजह बन रही है। वजह जो भी हो जांच-पड़ताल जरूरी है ताकि आइंदा सजग रहा जा सके।