उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: दून में छाए घने बादल, 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बुधवार शाम राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छा गए, जिससे ठंड बढ़ने के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 13,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी और निचले इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान,1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट हुआ 8 करोड़

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से हल्की गर्माहट बनी रह सकती है। डॉ. तोमर ने आगाह किया है कि दिन और रात के तापमान में आने वाला यह अंतर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। मौसम आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की ‘महिला सम्मान’ की दुहाई पर सवाल!चकराता की दो बेटियों को पार्टी में लाने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज का आरोप…. ऑडियो वायरल

उधर, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी में भी बुधवार को मौसम के तेवर बदल गए। सुबह से दोपहर 4 बजे तक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद अचानक काले बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया और घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं चलने से मसूरी में तापमान अचानक गिर गया, जिससे लोग गर्म कपड़ों में नजर आए और बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। इसके बावजूद वहां पहुंचे पर्यटक इस सुहाने और बदलते मौसम का जमकर आनंद ले रहे हैं।