शिक्षक दिवस: CM धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान शिक्षाविद्, प्रखर विचार और पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर प्रदेशभर के शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से: BKTC अध्यक्ष ने CM धामी को सौंपी तैयारियों की रिपोर्ट

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका जीवन भारतीय शिक्षा, समृद्ध संस्कृति और उच्च मानवीय मूल्यों का हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को सही राह दिखाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: फिल्म 'हनुमान अंश' देख भावुक हुए CM धामी, फिल्म को टैक्स-फ्री करने का किया ऐलान

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध करते हैं। वे विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में मतदाता सूची सत्यापन पर विवाद: 20 हजार साधु-संतों के वोटर आईडी पर संकट

मुख्यमंत्री धामी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और अनुशासित समाज की नींव शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही रखी जाती है, जो देश के भविष्य का निर्माण करने का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad