सूर्यकांत धस्माना ने क्यों कहा ये बेशर्मी भरा बयान है ! भाजपा के किस विधायक के बयान पर साधा निशाना

ख़बर शेयर करें

विधायक निधि के खर्च पर मीडिया की नजर बनी रहती है। कभी उसके पूरे खर्च होने पर खबर बनती है तो कभी उसके खर्च न होने पर खबर बनती है। अबकी दफे मीडिया ने देहरादून में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली से विधायक निधि के खर्च को लेकर चर्चा की तो विधायक साहब का बयान और उनका अंदाज सुर्खियां बटोर रहा है।

चमोली ने कहा उनके यहां तो विधायक निधि पूरी नहीं पड़ती। फिर क्षेत्र के काम कैसे पूरे होते हैं ये बड़ा सवाल है। क्योंकि चुनाव करीब हैं अगर विधायक निधि की कमी विकास कार्यो के आड़े आई है तो चमोली से धर्मपुर की जनता पूछ सकती है कि आपने जो वाएदे किए थे वो तो अधूरे रह गए।

यह भी पढ़ें -  हैप्पी मर्डर केस का हो गया खुलासा पुलिस टीम को मिलेगा नगद इनाम

खैर सवाल होगा या नहीं ये तो चुनावी वक्त ही बताएगा फिलहाल असल सवाल ये है कि जब मीडिया ने पूछा विधायक निधि चुनावी साल में ही क्यों खर्च की जाती है..इसके जवाब में विधायक चमोली ने कहा ,ये विधायकों की स्ट्रेटजी का हिस्सा हो सकता है,आखिर वो भी तो राजनैतिक कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़ें -  CM धामी का पंजाब का एक दिवसीय दौरा: होशियारपुर में 3 बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

बस इस वाक्य में छिपे सार को कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने पकड़ लिया। धस्माना ने बिना नाम लिए सीधे बयान फायर कर दिया। धस्माना ने कहा, भाजपा की ओर से ये तो बेशर्मी भरा बयान है। चुनावी साल में विधायक निधि खर्च करने का मतलब कमीशन वसूलना और जनता को सीधा सीधा प्रलोभन देना है।

यह भी पढ़ें -  धामी राज में सड़क और पुल का नेटवर्क हुआ मजबूत

कमान से निकला तीर और जुबां से निकली बात वापस नहीं लौटते ऐसे में संजीदा किस्म के सवाल पर गंभीर टिप्पणी कहां तक जाएगी और क्या असर दिखाएगी ये तो वक्त बताएगा। फिलहाल आप भी सुनिए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली का जवाब और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की तल्ख टिप्पणी।

आप इस पर क्या सोचते हैं कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर रखिए। आपकी नजर में क्या सही है।

सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड

कांग्रेस