51 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर मुन्ना गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस श्यामपुर चौकी क्षेत्र में जंगलात रोड और गुज्जर प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक शख्स जंगल की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।ड्यूटी पर तैनात खाकी उसे खंगाला तो तलाशी में उसके पास से 435 ग्राम चरस, साढ़े चौदह ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -  मी लार्ड ! 11 अक्टूबर को जो संबन्ध बने थे उसमें मेरी भी सहमति थी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रेश्वर नगर निवासी 57 वर्षीय गुरुचरण सिंह के तौर पर हुई जो इलाके में मुन्ना के रूप में मशहूर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में नशा तस्करी, अवैध शराब का धंधा समेत 51 मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं पूछताछ में उसने कबूला है कि उसकी पत्नी और दामाद भी नशा तस्करी में अपना हाथ साफ करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें -  किशाऊ बांध पर तकरार शुरू, हिमाचल और चकराता के ग्रामीण उतरे सड़क पर, हमारी मांग ढ़ग से सुनो !

लिहाजा पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। बहरहाल गुरुचरण उर्फ मुन्ना से पुलिस ने जो नशे का सौदा बरामद किया है उसकी कीमत पांच लाख रूपए की आंकी जा रही है। बहरहाल असल सवाल ये है कि जब पुलिस के हत्थे पैडलर चढ़ रहे हैं तो खाकी उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है जो नशे के बड़े सौदागर हैं और जो देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री नहीं होने देना चाहते।