विकासनगर से ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए जल्द शुरू होंगी सीधी बस सेवाएं, बस बदलने का झंझट खत्म

ख़बर शेयर करें

देहरादून। अब विकासनगर से योगनगरी ऋषिकेश और धार्मिक नगरी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवाओं का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से रूट विस्तार की मंजूरी मिलने के बाद दून-विकासनगर बस यूनियन ने इसके संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस निर्णय से पछवादून और जौनसार-बाबर क्षेत्र के हजारों यात्रियों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा।

नई व्यवस्था के तहत विकासनगर से कुल छह नई बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें से चार बसें हरिद्वार रूट पर और दो बसें ऋषिकेश रूट पर संचालित की जाएंगी। आरटीए से परमिट मिलने के बाद बस यूनियन ने गाड़ियों के बेड़े और समय सारणी का शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है

यह भी पढ़ें -  इतिहास को संवारेगा मास्टर प्लान: देहरादून की 200 हेरिटेज इमारतें चिन्हित, टाउन प्लानिंग का बनेंगी हिस्सा

अभी तक विकासनगर से निजी बसों का संचालन केवल देहरादून तक ही सीमित रहता था। इसके कारण विकासनगर, पछवादून और जौनसार-बाबर क्षेत्र से आगे हरिद्वार या ऋषिकेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को देहरादून में बसें बदलनी पड़ती थीं। बस बदलने के इस चक्कर में यात्रियों का अतिरिक्त समय और पैसा दोनों ही खर्च होता था

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 160 KM लंबे 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स की तैयारी, CM धामी ने दी 9 नवंबर की डेडलाइन

अब सीधी बस सेवा शुरू होने से आम यात्रियों, तीर्थयात्रियों और रोजाना आवाजाही करने वाले नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी सुविधा मिलेगी। सीधे बस सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को बार-बार वाहन बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनके समय और धन दोनों की सीधी बचत होगी

परिवहन विभाग ने इन बसों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए दून-विकासनगर बस यूनियन से रूटवार समय सारणी मांगी है। विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रूट पर बसों का समय इस तरह निर्धारित हो, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'होम स्टे नीति' बनी वरदान: रिवर्स पलायन करने वाले 22% प्रवासियों ने अपनाया स्वरोजगार

दून-विकासनगर बस यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार सैनी ने पूरी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले महीने यानी अक्टूबर से इन नई बस सेवाओं का नियमित संचालन आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।