उत्तरकाशी रेस्क्यू: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM प्रशांत आर्य, हर्षिल हेलीपैड से लिया बचाव कार्य का जायजा

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बचाव अभियान में मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।

हर्षिल हेलीपैड पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ट्रेकर्स की सटीक लोकेशन, मौसम की स्थिति और हवाई व पैदल बचाव अभियानों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -  टिहरी पुलिस डेढ माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई किसने की सेंदुल गांव में मैठाणी परिवार के घर चोरी

जिलाधिकारी ने बताया कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा आपसी बेहतरीन समन्वय से अभियान जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता के आधार पर ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सूर्यकांत धस्माना ने क्यों कहा ये बेशर्मी भरा बयान है ! भाजपा के किस विधायक के बयान पर साधा निशाना

रेस्क्यू होकर पहुंच रहे ट्रेकर्स के लिए जिलाधिकारी ने हर्षिल हेलीपैड पर ही सभी जरूरी आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, जिसके तहत हेलीपैड पर एम्बुलेंस और विशेष चिकित्सा दलों की मुस्तैद तैनाती, प्राथमिक उपचार की तत्काल उपलब्धता तथा पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, भोजन और पीने के पानी के इंतजाम सुनिश्चित किए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: SIR विवाद और वोट चोरी पर आमने-सामने हुईं भाजपा- कांग्रेस

उत्तरकाशी के इस सीमांत क्षेत्र में थल सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टर हवाई गश्त कर रहे हैं, जबकि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान पैदल रास्तों से भी खोजबीन में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के ग्राउंड जीरो पर पहुंचने से कठिन परिस्थितियों में डटे राहत एवं बचाव दलों का मनोबल भी बढ़ा है।