उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर: 7 नए मामले आने से हड़कंप, मरीजों का आंकड़ा 59 पहुंचा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 7 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नए केस मिलने के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 59 हो गई है। मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए सर्विलांस और निगरानी व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की लैब में बृहस्पतिवार को कुल 18 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें से 7 मरीजों में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि हुई है। राहत और चिंता की बात यह है कि अब तक सामने आए कुल 59 मामलों में से अधिकतर मरीज अकेले राजधानी देहरादून के हैं, जिसके चलते देहरादून के अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कुनबा: गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का BJP में विधिवत विलय, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अस्पतालों को संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के लिए पृथक आइसोलेशन तथा त्वरित उपचार की पुख्ता व्यवस्था बनाने को कहा गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पॉन्स टीम को फील्ड में तैनात कर मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और प्रभावित क्षेत्रों में सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Roorkee News: ₹70 करोड़ से बनेगा 9 किमी फोरलेन, सैकड़ों हरे पेड़ों पर चलेगी आरी

मामले की गंभीरता पर स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश में जहां कहीं से भी स्वाइन फ्लू के मामले रिपोर्ट हो रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य का स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: कैम्पा योजना को केंद्र की ओर भारी वित्तीय सहायता, ₹104.35 करोड़ की पहली किश्त जारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इन्फ्लूएंजा एच1एन1 के शुरुआती लक्षण आम सर्दी, जुकाम और तेज बुखार जैसे ही होते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें। फिलहाल वायरस के प्रसार को समय रहते रोकने के उद्देश्य से राजधानी देहरादून सहित अन्य जिलों में सैंपलिंग और जांच की गति को और तेज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad