उत्तरप्रदेश बना उत्सव प्रदेश, आज बेटियां कर रही नाइट शिफ्ट में काम

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट अपलोड की है. पोस्ट में उत्तरप्रदेश में चल रही तमाम योजनाओं का जिक्र किया है और पीएम मोदी के मार्गदर्शन की तारीफ की है। पोस्ट के जरिए बताया गया है कि उत्तरप्रदेश विकास के पथ पर कुलांचे भर रहा है जो उत्तरप्रदेश 2017 से पहले उपद्रव प्रदेश था आज उत्सव प्रदेश बन गया है। सीएम योगी ने लिखा है पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन का राज है और आज बेटियां बेधड़क घर की दहलीज लांघकर रोजगार के लिए निकल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  आपदा प्रबंधन में साथ आए उत्तराखंड और हिमाचल, GLOF और भूस्खलन से निपटने को साझा करेंगे तकनीक

आलम ये है कि बेटियों को अब नाइट शिफ्ट में भी काम करने से नहीं हिचकती। 2017 से पहले ऐसा उत्तरप्रदेश में संभव नही था। 2017से पहले बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना एक चुनौती था। आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के पचास फीसद से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही हैं।

CM योगी ने पोस्ट में उन तमाम योजनाओं का जिक्र किया है जो उनकी सरकार के दौर में राज्य में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। CM योगी ने योजनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है कि महिला कार्यबल भागीदारी दर 12% से बढ़कर 36% से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मानसून विदाई के बाद भी बारिश और बर्फबारी जारी, दून समेत 9 जिलों में बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

मातृशक्ति के  स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट पर बड़ी अपडेट: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं, वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशिलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं।

‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।