पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर कांग्रेस भी उत्साहित!

ख़बर शेयर करें

देहरादून…. पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं..केदारनाथ मे उनका दौरा प्रस्तावित है..लिहाजा भाजपा प्रशन्नचित है पीएम मोदी का इतंजार आतुरता से कर रही है । भाजपा का पलक पांवड़े बिछाकर खैरमकदम के लिए तैयार रहना वाजिब है..लेकिन इधर कांग्रेस भी पीएम का अभिनन्दन कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा पीएम मोदी का उत्तराखंड में अभिनन्दन है..पूरा राज्य उनका स्वागत करता है…लेकिन इस बार पीएम को उन तमाम सवालों का जवाब देना होगा जिनका इंतजार उत्तराखंड की जनता एक लंबे अर्से से कर रही है। .

यह भी पढ़ें -  यूनेस्को रिपोर्ट में खुलासा: ग्रामीण भारत में 100 लड़कों पर केवल 59 लड़कियां ही कर पा रही हैं 12वीं पास

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने कहा, पीएम को बताना होगा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिलने में देर क्यों हो रही है? महर्षि ने कहा पीएम को जुमलेबाजी नहीं, जवाब देना चाहिए कि उत्तराखंड के उन गांवों के लिए डबल इंजन की सरकार के दौर में क्या रोडमैप है जो पलायन की पीड़ा भोग रहे हैं और जहां से लगातार पलायन जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से लौटते समय बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि का CM धामी ने किया हवाई और स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

महर्षि ने कहा पीएम को इस पर भी बताना चाहिए कि जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो उत्तराखंड जैसे सैनिक बहुल प्रदेश में वन रैंक वन पेंशन का लाभ पूर्व सैनिकों को क्यों नहीं मिल पा रहा है। देहरादून में लॉ एंड ऑर्डर मेंटन क्यों नहीं हो रहा है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं चोरी लूट की वारदात तो आम हो गई हैं..अपराधी बेखौंफ हथियार लहरा रहे हैं । आप भी सुनिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि किस अंदाज में पीएम मोदी के स्वागत को तैयार हैं। ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्पाइनल इंजरी के पीड़ितों को भर्तियों में मिलेगा आरक्षण