जीरो टॉलरेंस,महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार/- उत्तराखंड की धामी सरकार के दौर में ऱिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। बड़ा मुलाजिम हो या छोटा शिकायत मिली तो एक्शन तय है। डीएम से लेकर पटवारी पर उत्तराखंड में कदाचार करने पर गाज गिरी है। इसी कड़ी में हरिदावार की रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला ASI को रिश्वत लेने के इल्जाम में विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

आरोप है कि महिला एएसआई ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। महिला ASI पर लेन-देन विवाद में दूसरे पक्ष के साथ मिलकर समझौता करवाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। हालांकि विजिलेंस की टीम ने आरोपी महिला पुलिस कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मानसून विदाई के बाद भी बारिश और बर्फबारी जारी, दून समेत 9 जिलों में बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि आरोपी ASI समझौता करवाकर मामला निपटाने की एवज में 10 हजार रुपए की डिमांड कर रही है। शुरूआती जांत में शिकायतकर्ता की जांच सही पाई गई जिस पर विजिलेंस की ट्रैप टीम गठित की गई।

जैसे ही शिकायतकर्ता से महिला ASI ने रिश्वत मांगी ठीक उसी वक्त विजिलेंस की ट्रैप टीम ने ASI को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते शनिवार का है। हालांकि उस दिन आरोपी ASI की ड्यूटी शहर कोतवाली में थी। बहरहाल रिश्वतखोर महिला ASI पर गिरी गाज से साबित कर दिया है कि जीरो टॉलरेंस पर कोई समझौता नहीं है।