UKSSSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर: समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी, 21 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की 15 भर्तियों का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि ये सभी भर्तियां इसी साल निकाली जाएंगी और इनकी परीक्षाएं अगले साल 21 फरवरी तक पूरी कराने का प्रस्ताव है। आयोग के इस फैसले से राज्य के हजारों प्रतियोगी छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सारणी मिल गई है।

पूर्व में विज्ञापित पदों की तिथियां घोषित करते हुए आयोग सचिव ने बताया कि विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी और विज्ञापन संख्या-74 की सर्वेक्षक परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। इसके अलावा सहायक बोरिंग तकनीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को तय की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CSD कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सबसे पुराना "ओल्ड मोंक ब्रैंड"

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या-79 की सहायक लेखाकार परीक्षा 4 अक्टूबर को तथा विज्ञापन संख्या-77 की कृषि अर्हता पदों की परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। वहीं, विज्ञापन संख्या-78 की कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 व वैयक्तिक सहायक परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

विशिष्ट पदवार परीक्षाओं के तहत कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर की परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। इसके साथ ही कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक पदों की परीक्षा 11 अक्टूबर को कराई जाएगी।

इसी क्रम में साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन व प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्टूबर को, जबकि लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक व अनुदेशक की परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी। पर्यटन अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का ऐतिहासिक मास्टर स्ट्रोक, 20 हजार उपनल कर्मियों का 10 साल का इंतजार खत्म

नई भर्तियों के विज्ञापन के तहत इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन 31 अगस्त को जारी होगा, जिसकी परीक्षा 15 नवंबर 2026 को होगी। वैयक्तिक सहायक भर्ती 7 सितंबर को विज्ञापित होगी और परीक्षा 1 नवंबर 2026 को ली जाएगी। वन निगम स्केलर भर्ती का विज्ञापन 8 सितंबर को आएगा जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर से होगी। इसके अलावा टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक व बंदीरक्षक भर्ती 11 सितंबर को जारी होगी और 27 दिसंबर से शारीरिक परीक्षा शुरू होगी।

यह भी पढ़ें -  2040 तक पिघल जाएगी आर्क्टिक की बर्फ! भारत में मँडराया सूखा, बाढ़ और बिन मौसम बरसात का खतरा

अन्य विज्ञापनों में सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती 14 सितंबर को आएगी जिसकी परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों का विज्ञापन 25 सितंबर को आएगा और परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को होगी। विज्ञान अर्हता भर्ती 16 अक्टूबर को जारी होकर 17 जनवरी 2026 को परीक्षा होगी।

विशिष्ट अर्हता पदों की भर्ती 30 अक्टूबर को जारी होगी जिसकी परीक्षा 24 जनवरी 2027 को तय है। स्नातक अर्हता भर्ती का विज्ञापन 6 नवंबर को जारी होगा और परीक्षा 7 फरवरी 2027 को होगी। अंत में सहायक विकास अधिकारी भर्ती 16 नवंबर को आएगी और परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad