Uttarakhand: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी के सिर सजेगा सर्वोच्च ‘देवभूमि खेल रत्न’ सम्मान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के खेल विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित राज्य खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और भारतीय धावक अंकिता ध्यानी को प्रतिष्ठित ‘देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।

इन सभी खेल हस्तियों को 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार निशानेबाज अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 के लिए और एथलीट अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR: इन 3 जिलों में काटे जा रहे सर्वाधिक वोट, एक नाम के पीछे दर्ज हुईं 5906 आपत्तियां

राज्य के अन्य उभरते खिलाड़ियों में मॉडर्न पेंटाथलॉन की खिलाड़ी ममता खाती (बागेश्वर), सक्षम प्रताप सिंह (काशीपुर) और पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी (रुड़की) को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर पिथौरागढ़ निवासी खुशी चंद्र को वर्ष 2025-26 के लिए ‘हिमालय रत्न खेल पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आपदा और हादसों का कहर, 8 माह में 289 लोगों की मौत

कोचों और खेल की हस्तियों को सम्मानित करते हुए देहरादून निवासी रोइंग कोच मुकेश शर्मा और एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को ‘देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा हल्द्वानी निवासी मुकेश चंद्र बेलवाल को बॉक्सिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण' में जुड़े 98 गांव, होमस्टे को मिलेगा बढ़ावा

खेल विभाग ने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 के ‘हिमालय रत्न खेल पुरस्कार’ के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। जबकि खेल रत्न के लिए तीन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन मिले थे, जिसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया से विजेताओं का चयन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad