बारिश नदी को न्यौता देती है आ जाओ सड़क पर!

ख़बर शेयर करें

लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा, स्टेट हाईवे पर आया पानी

लेवड़ा नदी आजकल सड़क पर आवारा फिर रही है..और बाजपुर के लोगों के साथ दबंगई दिखा रही है..सड़क पर आने-जाने वाले राहगीर और वाहन चालको का इम्तिहान ले रही है। दरअसल बारिश से लेवड़ा नदी को अपनी आकार बढ़ाने की खुराक मिल गई है ..लिहाजा लेवड़ा नदी अपने घर की सरहद को लांघ कर बाजपुर के स्टेट हाईवे 13 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  Nainital News: मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों पर पड़ा भारी, अभिभावकों को लौटाने पड़े 39 लाख

लागातर हो रही बारिश से बाजपुर में लेवड़ा नदी का जल स्तर बढ़ गया है..जिससे बाजपुर के की जनता हलकान है. बारिश का पानी लेवड़ा नदी को बाजपुर- नैनीताल हाईवे पर ले आया है जिसके चलते स्थानीय लोगों और रहगीरों की मुश्किल बड़ गई है। ऐसा नहीं कि लेवड़ा नदी इस साल ही जनता का इम्तिहान ले रही है ये नजारा हर साल रहता है। बावजूद इसके लेवड़ा नदी के जल स्तर को बरसात में रोकने के लिए कुछ किया नहीं जाता।

यह भी पढ़ें -  नशे का साइड इफैक्ट - मंदिर से मूर्तियां चुराने में भी नहीं होती हिचक, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार

नतीजा हर साल लाखों क्यूसेक लीटर बरसाती पानी खारा होने की राह पर निकल पड़ता है। ऐसे में जरूरी है बारिश के पानी का पुख्ता इंताजामात करने की.. ताकि लेवड़ा का पानी अपनी हदों में ही रहे। जबकि बाजपुर के लोग बारसात में सुकून से जी सकें। उन्हे सड़क पर रेंग कर चलना न पड़े।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 3 घंटे में मूसलाधार बारिश के आसार, केदारनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, यात्रा रुकी

लेवड़ा का नजारा देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करेंhttps://youtube.com/shorts/xx98VemKyG8?si=F-28nE4UemhzGL3D

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad