एथेनॉल पेट्रोल को लेकर कांग्रेस हमलावर- भाजपा ने खारिज़ किए कांग्रेस के आरोप

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत और उसकी गुणवत्ता को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने सरकार पर पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाया। गोदियाल ने कहा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं ..लिहजा जनता को महंगा प्रीमियम पेट्रोल खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गोदियाल का आरोप है कि सामान्य पेट्रोल की कीमत भले ही 100 से 105 रुपये के आसपास हो, लेकिन बेहतर गुणवत्ता वाले पेट्रोल के लिए लोगों को करीब 170 रुपये प्रति लीटर तक खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि एथेनॉल युक्त या गुणवत्ताहीन पेट्रोल से स्कूटर, बाइक और कारों के इंजन में दिक्कतें आ रही हैं। गोदियाल ने अपने हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि , उनके वाहन चालक ने भी सामान्य पेट्रोल से गाड़ी में परेशानी की शिकायत की थी, जिसके बाद महंगा पेट्रोल भरवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  बारिश नदी को न्यौता देती है आ जाओ सड़क पर!

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल का कहना है कि देश में पिछले कई सालों से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल हो रहा है। इस पेट्रोल के इस्तमाल से आम वाहनों को कोई परेशानी नहीं हुई है ,कांग्रेस पेट्रोल को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। विनय गोयल का कहना ह रही। जिन ग्राहकों को एथेनॉल मुक्त पेट्रोल चाहिए, उनके लिए भी अब पेट्रोल पंप पर बिना एथोनॉल वाला पेट्रोल भी मौजूद है। ।