नशे का साइड इफैक्ट – मंदिर से मूर्तियां चुराने में भी नहीं होती हिचक, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून राजपुर थानाक्षेत्र के गुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। देर रात आरोपी मंदिर में घुसे और वहां से कीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और मूर्तियां गायब थीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  एथेनॉल पेट्रोल को लेकर कांग्रेस हमलावर- भाजपा ने खारिज़ किए कांग्रेस के आरोप

CCTV ने खोला राज, फुटेज वायरल
पुलिस ने जब मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात कैद मिली। वीडियो में एक शातिर चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर परिसर में दाखिल होता और गर्भगृह से मूर्तियां उठाकर ले जाता साफ दिखाई दे रहा है।चोरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुखबिर की सूचना पर 3 धरे गए
SSP देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। CCTV और मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से पहले मंदिर की रेकी की थी और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के सामान को वे कबाड़ी को बेचकर नशे की पूर्ति करते थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी सौगात: CM धामी ने लॉन्च किया 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप


फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी गई अष्टधातु की मूर्तियों की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।बहरहाल दून पुलिस मूर्तियों की बरमदगी में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हनुमान भक्ति में धामी का अलग अंदाज, PVR में चप्पल उतारकर देखी फिल्म…

खबर का वीडियों देखने के लिए लिंक पर जाएं https://youtube.com/shorts/FTuiADKt9Zc?si=1eW3AreDNmGubo22

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad