GST के छापे बंद करो….बंद करो, भई बंद करो !

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार – त्यौहारी सीजन सिर पर है और हरिद्वार में इलैक्ट्रॉनिक्स कारोबारी अपनी दुकान बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं। व्यापारियों ने आज हरिद्वार में जीएसटी विभाग के खिलाफ एक सांकेतिक प्रदर्शन किया..व्यापारियों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के उनके प्रतिष्ठानो पर छापे मारे जा रहे हैं।

छापे की खबर मीडिया में उछल रही है और उनका धंधा बिना जांच पड़ताल के ही बदनाम हो रहा है. जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है, व्यक्तिगत रूप से भी और कारोबारी तौर पर भी छवि धूमिल हो रही है। जीएसटी की टीम के वेवक्त के छापो से परेशान हरिद्वार के इलैक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि वे इन छापों के विरोध में सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

यह भी पढ़ें -  आपको किसी कल्याणकारी योजना की है दरकार, तहसील-ब्लॉक पहुंचने वाली है धामी सरकार- आप रहें तैयार!

व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हरिद्वार के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां सरकार को सौंपना चाहती हैं ताकि सरकार जीएसटी के छापों के बीच खुद ही उनकी दुकान चलांए। बिना पूर्व चेतावनी के छापों के बीच दुकानदारी करना मुश्किल है। बहरहाल सबकी नजरें सोमवार पर हैं कि हरिद्वार के व्यापारी अगला कदम क्या उठाते हैं और शासन प्रशासन व्यापारियों की नाराजगी को लेकर क्या कदम उठाता है।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, 6 भट्टियां ध्वस्त; 30 हजार किलो से ज्यादा लहन नष्ट

बहरहाल प्रदर्शन में व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे संकेत दे रहे हैं कि बात निकली है तो दूर तक भी जा सकती है। साथी को मुसीबत में देखकर अगर राशन पत्ता,कपड़े लत्ते वाले साथी ने हाथ बढ़ाया तो हरिद्वार जैसे शहर की मुश्किलात बढ़ सकती है। क्योंकि हरिद्वार में तीर्थाटन के मकसद से हर रोज हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं बाजार बंद रहेगा तो विकास की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। मांग और आपूर्ति की कड़ी थम जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दून में बनेगी देश की 5वीं बड़ी साइंस सिटी- CM धामी

बहरहाल सवाल ये भी है कि अगर कारोबारी साफ काम कर रहे हैं त जीएसटी के छापे से क्या घबराना क्योंकि कहा गया है सांच को आंच क्या ? हालांकि व्यापारियों की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बेवक्त के छापे से प्रतिष्ठान और विक्रेता दोनो की शाख पर असर पड़ता है। छापे की टीम एक दिन के लिए आएगी और व्यापारी ने पीढ़ी दर पीढ़ी शहर में व्यापार करना है ।