कांग्रेस की संकल्प परिवर्तन यात्रा पर SIR का असर

ख़बर शेयर करें

सूबे के दस जिलों में संकल्प परिवर्तन यात्रा का पहला चरण पूरी कर चुकी कांग्रेस पार्टी ने दूसरे चरण को फिलहाल टाल दिया है। कांग्रेस का दावा है कि उन्होेंने पहले चरण में दस जिलों के लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाई है ताकि जनता परिवर्तन का संकल्प ले सके। हालांकि दूसरे चरण को पीछे सरका दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में SIR सुनवाई की तारीख बढ़ी, 28 सितंबर तक होगी सुनवाई, 3 अक्टूबर को आएगी नई वोटर लिस्ट

दूसरे चरण में कांग्रेस को राज्य के तीनो मैदानी जिलों हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंहनगर में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी थी लेकिन एसआईआर के चलते यात्रा को कुछ वक्त के लिए स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मीडिया को दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौशल विकास योजना 2.0: महिलाओं को 33% आरक्षण, 26,696 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले यात्रा को 2 अगस्त से निकालना तय था लेकिन अब संकल्प परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 8 अगस्त के बाद शुरू होगा। प्रीतम ने कहा 8 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का हल्द्वानी में कार्यक्रम है उसी के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का आगाज़ किया जाएगा। फिलहाल पार्टी कार्यकर्ता SIR पर फोकस करेंगे। ताकि मताधिकार के इस्तमाल मे कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बड़ी जात 2026: सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्ग पर रहेगा कड़ा पहरा