सुबह दिखी लाश,हल्द्वानी में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी प्रमोद ने जुर्म कबूला, जांच में जुटी पुलिस

शव की शिनाख्त इन्द्रपुरम कॉलोनी (हरिपुर नायक, हल्द्वानी) निवासी दीपक भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगलों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की बुलाई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ।

यह भी पढ़ें -  Nainital: कुमाऊँ यूनिवर्सिटी में 'CDS बिपिन रावत फार्मेसी ब्लॉक' का लोकार्पण, रिसर्च को मिलेगी नई उड़ान

फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है..ताकि कुछ सुराग हाथ लगें। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। कि आखिर लाश का रहस्य क्या है..दीपक भट्ट की हत्या की गई है या उनके साथ कोई हादसा हुआ है या फिर किसी और वजह से जान गई है। मौत की गुत्थी सुलझाने को पुलिस की तफ्तीश जारी है