शहीद उधमसिंह को दी सीएम धामी ने श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

फिरंगी हुकूमत को भारीतय नौजवानो की रगो मे उबलते लहू के उबाल से रु-ब-रू करवाने वाले भारत मां के अमर शहीद बेटे उधमसिंह कंबोज को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने याद किया और उनके बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

अपने गदरपुर दौरे में सीएम धामी ने गदरपुर की जनता को तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बने आधुनिक रोडवेज बस अड्डे की सौगात समर्पित करने के साथ ही साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गूलरभोज जलाशय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और इलाके में स्वीकृत सड़क योजनाओं का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि गदरपुर की जनता पिछले लंबे अर्से से एक आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का इंतजार कर रही थी जिसका आज सीएम धामी ने लोकार्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: दूसरे चरण में नहीं बढ़ेगा किराया, 9 हेली कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र और सर्वांगीण विकास करना है। सीएम धामी ने कहा, जल्द ही गूलरभोज जलाशय पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगा और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। सीएम धामी ने कहा जब इलाके में सड़कों का जाल बिछेगा तो गूलरभोज पहुंचना सैलानियों लिये आसान हो जाएगा। सड़के बनेंगी तो स्थानीय बाजार बढ़ेगा व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के साधन विकसित होंगे। लिहाजा सरकार का फोकस सडकों पर है और प्रदेश के विकास के साथ-साथ गूलरभोज के विकास पर भी है