हल्द्वानी में खाकी का इकबाल बुलंद है.मुस्तैद पुलिस ने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के साथ-साथ दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी कबूल कर चुके हैं कि उन्होने नाबालिग के साथ अलग-अलग स्थानो पर दुष्कर्म किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने सीज कर लिया है। गौरतलब है कि बीती 29 जुलाई को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरी तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाया । जांच के दौरान दो आरोपियों की संलिप्तता पाई गई । जिनमें एक आरोपी का नाम विक्रम सिंह और दूसरे का नाम सौरभ बिष्ट बताया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

