Rudrapur News: बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाला मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सार्वजनिक मंच से मदरसों को बंद करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी और ईदगाह की जमीन वापस करने की मांग की थी।

यह पूरा मामला बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस का है, जहां त्रिशुल चौक पर एक जनसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान मुफ्ती मुजीब ने मंच से विवादित संबोधन दिया। गुरुवार को जब इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: मात्र 1 ही घंटे में 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट बुक, 15 सितंबर से दोबारा होगी शुरु

प्रसारित वीडियो में मुफ्ती मुजीब यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मदरसों के बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए, क्योंकि वहां लोगों को अच्छी तालीम दी जाती है और चोरी या जुल्म न करने की सीख मिलती है। हालांकि, इसके तुरंत बाद वह खुले मंच से चेतावनी देते दिखे कि यदि मदरसों को बंद किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: हर साल मिलेगा 'हिमालय विभूति सम्मान'

भाषण के दौरान मुफ्ती मुजीब ने ईदगाह की भूमि को वापस करने की मांग भी उठाई। जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले इस बयान का वीडियो सामने आते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

संवेदनशील मामले को देखते हुए रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी मुफ्ती मुजीब के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। रम्पुरा चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026' में देहरादून को मिला 12वां स्थान, जबकि ऋषिकेश-काशीपुर फिसले

रम्पुरा चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी कर ली गई है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।