Uttarakhand News: पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई, भेजा खास संदेश पत्र

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे अपने विशेष संदेश में पीएम मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की है।

अपने बधाई पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के हित में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण राज्य निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद कच्ची शराब के ठिकानों पर महकमें का कहर...कई किलो लहन और भट्टियां नष्ट

पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि भारत आज ‘शक्ति की सप्तधारा’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। ऐसे दौर में उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, अपार सामर्थ्य और जनशक्ति को नए आयाम देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं।

फोटो- PM मोदी द्वारा CM धामी को भेजा गया शुभकामना पत्र

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT गठित, 4 छात्राओं के MBBS दाखिले निरस्त

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान आयोजित किया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में जमीन खरीदने से पहले सावधान! सुप्रीम कोर्ट ने PACL और गोल्डन फॉरेस्ट की संपत्तियों पर लगाई रोक

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे राज्य में ‘सेवा संकल्प माह’ और ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर में विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन होगा।