पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर धामों में होंगे विशेष अनुष्ठान,केदारनाथ में रुद्राभिषेक की खास तैयारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दोनों पवित्र धामों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान महाअभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष आशीर्वाद दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मंच पर महिला सम्मान, फोन पर भरपूर अपमान ? चकराता के कथित ऑडियो ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाई के खिलाफ खोला बीजेपी ने मोर्चा ….

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि भगवान नारायण के पावन धाम श्री बदरीनाथ में विशेष महाअभिषेक पूजा संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही बाबा केदार के धाम श्री केदारनाथ में विशेष रुद्राभिषेक पूजा के साथ भगवान केदारनाथ का भव्य जलाभिषेक होगा, जिसमें देश और प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 200 नई बसों के साथ रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 6 वॉल्वो, निविदा जारी

मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के तहत विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार 16 सितंबर की शाम को 51 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार 17 सितंबर की रात्रि को बदरी-केदार मंदिर परिसरों में 76 दीप जलाए जाएंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, यह पूरा धार्मिक आयोजन दोनों धामों में स्थापित मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार संपन्न होगा। मुख्य पुजारियों और वेदपाठियों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच महाअभिषेक और रुद्राभिषेक के अनुष्ठान किए जाएंगे, ताकि दोनों जननेताओं की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जा सके।

यह भी पढ़ें -  चकराता ऑडियो विवाद में फिर गरमाई सियासत! बॉबी पंवार ने फूंका प्रीतम सिंह और उनके भाइयों का पुतला, बोले—आज नहीं जागे तो कल अपने परिवार की बारी होगी!

उत्तराखंड के इन प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हर साल बड़े अवसरों पर विशेष पूजा का विधान रहा है। बीकेटीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तीर्थयात्रियों की मौजूदगी और दैनिक पूजा-अर्चना के शेड्यूल को प्रभावित किए बिना इन सभी विशेष अनुष्ठानों को सुचारू रूप से पूरा करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।