हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास- सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

सितारगंज,उधमसिंहनगर- सूबे के पशुपालन ,गन्ना विकास, और कौशल विकास मंत्री सुबोध बहुगुणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गौरीखेड़ा गांव में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया..इस मौके पर सौरभ का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

सबसे दिलचस्प बात ये थी कि इस दौर में जहां विकास कार्यों के लाल रिबन काटने और फूल मालाओं से भरे गले वाले फोटो खिंचाने मे नेताओं में होड़ मची रहती है वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सियासत के गलियारे में नए कल्चर का आगाज किया..जिस जनता के लिए काम उसी से शिलान्यास। जनता ही रिबन काटे जनता ही फूल माला पहने जनता ही नारियल फोड़ विकास का स्वागत करे शुभारंभ करे।

यह भी पढ़ें -  कैश-ज्वैलरी की खबर ने हिलाई सियासत, हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पद छोड़े

सौरभ के इस अंदाज को देखकर जहां जनता गदगद हुई वहीं वीडियो को देखकर कुछ ये कहते भी सुनाई दिए, इनके दादा जी भी ऐसे ही थे। यानि देखने वाले इनके जरिए उनके दादा जी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को याद कर रहे थे। जो जनता के बीच जनता के दिलों में बस जाने वाले थे। बहरहाल इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्थानीय जनता से वादा किया कि गांव के विकास के लिए जो दो-चार काम बचे हुए हैं उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में समर्थ पोर्टल और CUET का विरोध: निजी कॉलेज एसोसिएशन ने की व्यवस्था खत्म करने की मांग

वहीं सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज में विकास का जो काम धामी सरकार के दौर में हुआ है वो इससे पहले नहीं हुआ. सितारगंज विधायक सौरभ ने कहा उनकी कोशिश है कि सितारंगज से जो वादे किए गए हैं उनको पूरा किया जाए। विकास की तमाम योजनाओं को जल्द से जल्द सितारगंज में अमली जामा पहना दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  यूआईआईडीबी के नाम पर 18 हेक्टेयर भूमि, कांग्रेस कर रही 7 हजार बीघा का दुष्प्रचार: भट्ट

वहीं सौरभ ने कहा सितारगंज नगरपालिका के लिए मुसीबत का सबब बने नालों को दुरुस्त करने के लिए 155 करोड़ रुपए दिए गए हैं जिनका असर जल्द इलाके में दिखाई देगा। सौरभ बहुगुणा ने कहा हमारा मकसद है सबका साथ सबका विकास, के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का विकास करना, जनता को राहत देना और उसकी उम्मीदों पर खरा उतरना।