दूनवासियों को शहर के अंदर ही मिलेगा बोटिंग का आनंद, CM धामी ने किया ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मियांवाला क्षेत्र में 8.64 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘जल सृष्टि पार्क’ का औपचारिक लोकार्पण कर दिया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित यह पार्क रायपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बहुआयामी हरित और मनोरंजन केंद्र के रूप में काम करेगा।

इस नए पार्क की सबसे बड़ी खासियत यहां का पुनर्जीवित किया गया प्राचीन तालाब है। एमडीडीए ने पुराने जल स्रोत को खत्म करने के बजाय इसे नया जीवन दिया है। तालाब के ठीक बीच में एक सुंदर आइलैंड तैयार किया गया है और पर्यटकों के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को शहर के भीतर ही झील जैसा अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 1320 MW पावर डील पर भाजपा ने कांग्रेस को दिखाया आइना,भट्ट ने कहा-"महंगे बिजली समझौते करने वाले न बांटें ज्ञान"

पार्क के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना आधुनिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का सटीक उदाहरण है। इस परिसर में सभी आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। यहां सुबह-शाम वॉक के लिए समर्पित जॉगिंग ट्रैक, योग प्रेमियों के लिए योगा डेक, बच्चों का प्ले एरिया और वनस्पतियों की जानकारी देने वाला एजुकेशनल फ्लावर गार्डन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रोटोकॉल भूल सड़क पर उतरे CM धामी, बच्चों को देख अचानक रुकवाया काफिला, ली सेल्फी

राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जल संकट का जिक्र करते हुए सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार बुनियादी ढांचे के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दे रही है। शहर में पानी की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंग डैम परियोजना पर काम चल रहा है, जबकि रायपुर क्षेत्र में नदियों और नालों के चैनलाइजेशन से बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए आईटी पार्क से पॉलीटेक्निक होते हुए मंगलूवाला मार्ग के सुधारीकरण और सीवर-पेजल लाइनों के आधुनिकीकरण की घोषणा की गई। डिफेंस कॉलोनी, सिंयावाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में भी स्थानीय पार्कों का सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर-पश्चिम भारत में बदला मौसम: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सौरभ थपलियाल और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि सरकारी प्रयासों के बाद अब इस पार्क की स्वच्छता और देखभाल बनाए रखना स्थानीय नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।