प्रोटोकॉल भूल सड़क पर उतरे CM धामी, बच्चों को देख अचानक रुकवाया काफिला, ली सेल्फी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मियांवाला क्षेत्र में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मार्ग में मौजूद स्थानीय लोगों और बच्चों का उत्साह देखकर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर खुद आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया, बच्चों से उनका हालचाल जाना और उनके आग्रह पर स्थानीय युवाओं, महिलाओं तथा बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यही स्नेह उन्हें दिन-रात जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस और गवर्नेंस की बड़ी कामयाबी: CCTNS में देश में 9वें तो ICJS 2.0 में तीसरे नंबर पर पहुंचा राज्य

जल सृष्टि पार्क का उद्घाटन कर लौट रहे मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और स्कूली बच्चे मौजूद थे। लोगों की भीड़ और बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के काफिला रोकने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर सड़क पर मौजूद लोग और बच्चे बेहद रोमांचित हो उठे।

काफिला रुकते ही मुख्यमंत्री श्री धामी सुरक्षा घेरे से निकलकर सीधे आम जनता के बीच पहुंच गए। बच्चों ने जब मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो खिंचाने की जिद की, तो उन्होंने तुरंत उनका आग्रह स्वीकार कर लिया। सीएम धामी ने खुद कई बच्चों और महिलाओं के साथ मोबाइल पर सेल्फी ली और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दलहन उत्पादन बढ़ाने की समीक्षा, MSP पर खरीद का बनेगा प्रस्ताव

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई और स्कूल के बारे में पूछा, जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए। स्थानीय निवासियों ने भी इस दौरान मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अपनी राय साझा की।

मुख्यमंत्री की इस सादगी और जनता के बीच सहजता से पहुंचने के इस पल को लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। काफिला रोककर आम नागरिक की तरह सड़क पर उतरने का यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम और नैनीताल जाना होगा आसान: काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक बनेगा ₹2,800 करोड़ का रोपवे

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के बीच रहना और उनसे मिलना उनके लिए हमेशा एक सुखद अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का यह अटूक प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम करने की ऊर्जा देता है।