पिथौरागढ़ में जमानत पर बाहर आए हैवान ने 5 साल की मासूम से जंगल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनहीन मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और उसके साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी की पहचान 35 वर्षीय होशियार सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम रई धनौड़ा का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में रिश्ते तार-तार: 3 महीने की गर्भवती निकली 16 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी, सगे ताऊ ने किया दुष्कर्म

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पहले से ही इसी तरह के एक गंभीर मामले में हरिद्वार जेल में बंद था और इन दिनों जमानत पर बाहर आया हुआ था। घटना वाले दिन 23 जून को आरोपी मासूम को उसके घर के पास से पहले पैदल और फिर एक सवारी जीप में बैठाकर विण ले गया, जहां से उसने बच्ची को दौला के जंगल में ले जाकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में महिला समेत 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 6.5 लाख की स्मैक व बलेनो कार सीज

विरोध करने पर दरिंदे ने मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। दोपहर के समय लापता हुई बच्ची करीब आठ घंटे बाद सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली, जिसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जब क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो उसमें आरोपी युवक बच्ची को ले जाता हुआ साफ नजर आया।

यह भी पढ़ें -  चमोली के 25 हिमाच्छादित गांवों में 80% जनगणना पूरी, विषम परिस्थितियों और ठंड के बीच दुर्गम गाँवों में घर-घर पहुँचे प्रगणक

मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात को आरोपी को पुणेड़ी महर रोड बैंड से धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में BNS के तहत अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की गंभीर धाराएं जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।