देहरादून में महिला समेत 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 6.5 लाख की स्मैक व बलेनो कार सीज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला समेत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से 21.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 6.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल नाथ और कलावती उर्फ कैला लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे। दोनों आरोपी local युवाओं और नशे के आदी लोगों को स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश में थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।

यह भी पढ़ें -  श्री बदरीनाथ धाम- जहां शंख नहीं बजाया जाता वहां डीजे बजा दिया, यह तीर्थ है कोई Goa Beach नहीं..

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल नाथ के पास से 11 ग्राम स्मैक जब्त की। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लग्जरी कार का इस्तेमाल इसलिए करता था ताकि किसी को उस पर शक न हो और वह आसानी से सप्लाई पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: 7 पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी, 40 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वहीं, दूसरी आरोपी कलावती उर्फ कैला के पास से 10.72 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कलावती कोई नई अपराधी नहीं है; वह पहले भी NDPS Act के तहत जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से तस्करी का नेटवर्क शुरू कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम में डीजे और संगीत पर उठा विवाद: सेना के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर फैला रोष, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

दून पुलिस के अनुसार पिछले 16 दिनों में नशे के खिलाफ 6 NDPS और 4 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज कर तस्करों पर नकेल कसी जा चुकी है। देहरादून पुलिस का कहना है कि शहर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।