पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर खटीमा पहुंचे CM धामी, कहा- अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास

ख़बर शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने पर की मांग पर अड़े कांग्रेसी नेता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हर जनसेवक के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही वास्तविक विकास का आधार माना और उनका अंत्योदय का विचार आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: PMGSY-4 के तहत 309 दुर्गम गांवों को मिलेगी पक्की सड़क, 1707 करोड़ की लागत से बनेंगी 184 सड़कें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का लिया जायजा, सुविधाओं को परख दिए सख्त निर्देश

खटीमा में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।