‘मैं कांग्रेस में था, हूं और रहूंगा’ – हरीश रावत ने इस्तीफे की खबरों का किया खंडन

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो टूक कहा है कांग्रेस उनके रग-रग में बसी है, कांग्रेस उनके खून में शामिल है। रावत ने कहा, ED की कार्रवाई के बाद विरोधी नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं..हरदा ने इस्तीफे की बात को साफ करते हुए कहा कि उन्होंने केवल CWC और PCC पद से इस्तीफे देने की बात कही थी, पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में सड़कों की बदहाली: बारिश के बाद गहरे गड्ढों में तब्दील हुए रास्ते, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

गौरतलब है कि अपने निजी सहायक चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सियासी हलकों में हरीश रावत के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं।हालांकि हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि रावत ने कहा कि वे CWC और PCC पद से इस्तीफे के लिए आलाकमान से कहेंगे।

यह भी पढ़ें -  आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के आदेश को दिख रहा असर, उधमसिंह नगर में अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी...

बहरहाल हरदा ने बताया कि चंदन सिंह जीना उनके OSD रहे हैं और वह चाहे पार्टी में रहे हों या सरकार में, जीना ने अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें जीना पर लगे आरोपों पर विश्वास नहीं है। इसके बावजूद ईडी ने उनके सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया है।

रावत ने कहा कि कांग्रेस और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके किसी भी कृत्य से यदि पार्टी संघर्ष में कोई कमी आती है तो वह पार्टी में अपने दोनों पदों से हटना चाहते हैं।हालांकि अभी रावत ने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन इस्तीफे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई..उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी मीडिया के सामने स्थिति को स्पष्ट किया । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत ने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं दिया है।